👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर रेलवे पार्क में गुड मॉर्निंग ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े जोर शोर से मनाया गया | ग्रुप के सभी सदस्यों ने 15 अगस्त के मौके पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी | इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण सेठी व सभासद योगेंद्र पंडित को तिरंगा पटका पहना कर रेलवे पार्क में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया | ग्रुप की ओर से रामनारायण जिंदल, धर्मपाल बाटला, सुरेंद्र कुमार (छोटेलाल), संजय डावर, सत्येंद्र गौड (एडवोकेट) श्याम सुंदर गर्ग, यशपाल तनेजा, पुष्कर शर्मा, गौरव गोयल, लेखराज अनेजा, मुकेश अग्रवाल, राज किशोर गुप्ता, महेंद्र बंसल, राजेंद्र सैनी (एडवोकेट) पुनीत सर्राफ, अनिल सर्राफ आदि उपस्थित थे.
























