हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): स्वतत्रंता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश दिनेश खटीक की अध्यक्षता में जनपद हापुड में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये।
राज्य मंत्री ने ग्राम रघुनाथपुर विकासखंड हापुड़ के अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीयगान का आयोजन किया गया। मंत्री ने शहीद परिवारों के लोगों को शॉल ओढाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंत्री, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया व ग्राम प्रधान, जिलाधिकारी मेधा रूपम, उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे l स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश राज्य मंत्री ने श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l
कार्यक्रम में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आड़ती, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला अधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद नागर, उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय सिंह, नोडल अधिकारी इला प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय, बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता सहित जनपद या अधिकारी उपस्थित रहे। l
उन्होंने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि आज हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। सभी को आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज हम सभी को जिन महापुरूषों/अमर शहिदों की वजह से आज आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। देश के प्रधानमंत्री द्वारा 75 सप्ताह पहले ही अमृत काल की घोषणा की गयी। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चांहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह अपनी जिम्मेदारियांे का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करें। शासन की नीतियों एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं को हर गरीब तक पहुॅचाने का कार्य करें। अन्याय के लिए लड़ने का कार्य करें। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार भारत को समृद्ध भारत/सफल भारत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान दें।उन्होने राष्ट्रीय तिरंगा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों पर तिरंगा तो लहराये और अपने हृदय में धारण करें। सभी आज शपथ ले कि अपने कार्यों को पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ करेंगे।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

पायल गुप्ता व डॉ विपिन गुप्ता की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

























