हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक्स एन के पी पुरी के निर्देशन में बिजली विभाग ने एक और बिजली चोर को पकड़ा जो थी 2600 वाट की मीटर बाईपास कर चोरी कर रहा था. चोरी की वजह से लाइन लॉस हो रही थी और लगातार विद्युत तार टूट रहे थे.
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ टाउन में लाइन लॉस की शिकायत लगातार मिल रही थी. इसी बीच बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया और एक घर से की जा रही बिजली चोरी को पकड़ लिया. बिजली चोर विद्युत विभाग की टीम को देखकर हक्का-बक्का रह गया जहां बड़े ही शायराना अंदाज में कटिया डालकर चोरी की जा रही थी. बिजली विभाग ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.























