👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में सोमवार की देर शाम एक अजगर निकल आया जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर कट्टे की मदद से उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.
आपको बता दें कि मामला गांव लालपुर का है जब कुछ ग्रामीणों ने एक अजगर को देखा जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर वन कर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
























