हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक ऑटो चालक ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक यात्री का खोया हुआ बैग लौटा दिया. ऑटो चालक की इस इमानदारी की हर तरफ तारीफ की जा रही है.
बता दें कि मामला रविवार का है जब हापुड़ से मसूरी के बीच ऑटो चलाने वाले मोहम्मद आविद के ऑटो में अंकुश कुमार नाम के एक यात्री का बैग रह गया. ऑटो चालक ने बताया कि उसने अंकुश को मसूरी छोड़ दिया जो कि दिल्ली में जॉब करता है. ऑटो चालक जब हापुड़ पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद दिल्ली रोड पर स्थित गाय वाले मंदिर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को ऑटो चालक ने मामले से अवगत कराया.
पुलिसकर्मियों ने बैग की तलाशी ली और अंकुश से संपर्क कर लिया जिसके बाद ऑटो चालक मोहम्मद आविद निवासी मसूरी ने अंकुश को उसका खोया हुआ बैग लुटा दिया. बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, पासपोर्ट आदि रखे हुए थे जिसे पाकर अंकुश की खुशी का ठिकाना ना रहा.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























