👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर एक युवक ने एक अन्य युवक को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि भगवान पुरी के शलेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा फ्रीगंज रोड से जा रहा था कि मौहल्ला किठौरियां के गुड्डू ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
























