
सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर रहेगा रूट डायवर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर रूट डायवर्ट रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा। 31 जुलाई की सुबह 8 बजे से 3 अगस्त की रात 8 तक, 7 सुबह 8 बजे से 13 अगस्त की रात 8 बजे तक, 14 अगस्त की सुबह 8 बजे से 17 अगस्त की रात 8 बजे तक, 21 अगस्त की सुबह 8 बजे से 25 अगस्त की रात 8 बजे तक रूट डाइवर्ट रहेगा।
इस प्रकार रहेगा हल्के वाहनों का डायवर्जन
दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आकर अमरोहा की जोर जाने वाले हल्के वाहन हापुड़ से सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेसवे पर (माईल स्टोन-मेरठ 32.5 किमी से) यू-टर्न लेकर हसनपुर गांव कट (जनपद अमरोहा क्षेत्र) के रास्ते होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आकर अमरोहा की ओर जाने वाले हल्के वाहन हापुड़ से सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेसवे पर यू-टर्न लेकर संभल कट से रवाना होंगे।
मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाले हल्के वाहन चन्दौसी, संभल कट (जनपद संभल से वाया गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए सिंभावली कट (जनपद हापुड़) के रास्ते होकर एनएच-9 से गुजरेंगे।
जनपद अमरोहा व गजरीला की ओर से आकर हापुड़ गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले हल्के वाहन गजरौला से हसनपुर गांव कट से गंगा एक्सप्रेस वे से होते हुए सिंभावली कट (जनपद हापुड़) के रास्ते होकर एनएच 9 से अपने गंतव्य को जाएंगे।
जनपद संभल से गाजियाबाद/ दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन संभल -अनुपशहर रोड कट से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर सिंभावली हापुड़ से होकर अपने अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने हल्के वाहन छिजारसी टोल
प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पंप फ्लाई ओवर, थाना हापुड़ देहात के सामने से नीचे उतरकर ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास से किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना होते हुए गुजरेंगे।
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन जनपद मेरठ से टियाला, किठौर मवाना, बहसूमा, मीरापुर, बिजनौर, छजलैट, होते हुए मुरादाबाद अपने गंतव्य को जाएंगे।
ब्रजघाट से जल लेकर अमरोहा/मुरादाबाद/रामपुर/बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िये एनएच-09 की निर्धारित दक्षिणी लेन से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ लेन पर आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।
ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट से एनएच-9 की निर्धारित दक्षिणी पटरी से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।
मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले हल्के छोटे वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर से निर्धारित लेन में आने जाने वाले मार्ग से होकर बुलंदशहर जाएंगे।
बुलंदशहर से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के छोटे बाहर निर्धारित लेन से आकर सोना फ्लाईओवर से एनएच-09 पर चढ़कर कोतवाली देहात के सामने से बायीं तरफ उतरकर ततारपुर चौराहा होते हुए टियाला से होकर मेरठ जाएंगे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























