
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निजामपुर बाईपास के पास एस ए इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा मरिया को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आवास पर 21,000 नकद, लैपटॉप एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मारिया ने विद्यालय की ओर से खेली गई जिलास्तरीय खो खो एवं दौड़ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक व प्रशस्ति पत्र भी अर्जित किए।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “हमें यह जानकर अत्यंत गर्व एवं प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि विद्यालय की छात्रा मारिया ने खेल प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल जीत हासिल की बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया । इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं। आप इसी तरह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों प्राप्त करें।”
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने कहा कि ” यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है ।
मारिया की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है। कि निरंतर प्रयास एवं संघर्ष से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर गर्व है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























