
👁 35 views Views
कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी मांस और अंडे की दुकानें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली अंडा, मांस आदि की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित दुकानदारों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्हें नोटिस देकर समय से दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए जाएंगे।।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















