हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को फेसबुक पर दोस्ती गांठ कर ठग लिया करते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ये हैं आरोपी:- जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिया के गांव भटहट के मिश्री सिंह का बेटा प्रशांत, 2-नाईजीरिया का अबेहोर जो विकासपुरी दिल्ली में रह रहा था।

ये हुई है बरामदगी:-एक लाख 18 हजार रुपए नकद तथा लखनऊ, दिल्ली व बहराइच के तीन बैंक खातों में तीन लाख 12 हजार 4 सौ रुपए किए गए सीज। पांच मोबाइल फोन व तीन एटीएम कार्ड बरामद।

ऐसे ठगते थे लोगों को:-आरोपी पहले लोगों से फेसबुक पर दोस्ती गांठते थे और फिर धीरे-धीरे मोहब्बत व दोस्ती के जाल में फंसा लेते थे। महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने खातों में पैसा डलवाकर ले उड़ते थे। पीडि़त को ठगी का आभास उस समय होता था, जब उसे उपहार नहीं मिलता था।
फौजी को ठगा था:-थाना पिलखुवा के गांव जटपुरा के कृष्णपाल सिंह फौजी से दोस्ती गांठ कर 25 मई से 4 जून तक तीस लाख 40 हजार 7 सौ रुपए ठग लिए थे। जिसकी रिपोर्ट पिलखुवा थाने में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस दल को इनाम की घोषणा:-जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने दोनों ठगों को पक डऩे वाले पुलिस दल को पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888


























