👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को तीन दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है. दीपक भूकर ने देहात थाने की चौकी भीमनगर प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन कुमार, चौकी साइलो द्वितीय प्रभारी उपनिरीक्षक कुंवर सिंह तथा थाना बाबूगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक धारा सिंह को सस्पेंड कर दिया. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बना है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























