हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह गुरुवार को अचानक बुलंदशहर रोड पर स्थित पोस्ट ऑफिस पहुंच गए और आम आदमी की तरह लाइन में लगकर स्थिति का जायजा लेने लगे लेकिन कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसडीएम को पहचान लिया. दरअसल एसडीएम दिग्विजय सिंह आधार कार्ड से जुड़ी शिकायतों की जांच करने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.
बता दें कि आधार कार्ड में करेक्शन कराने से जुड़ी कुछ शिकायतें एसडीएम को मिली. मामले की जांच निष्पक्ष करने के उद्देश्य से एसडीएम सदर खुद आम आदमी बन कर बुलंदशहर रोड पर स्थित बड़े डाक खाने जा पहुंचे और आधार कार्ड से जुड़ी शिकायतों की जांच की. इस दौरान पोस्ट ऑफिस में हड़कंप मचा रहा.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209

























