हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): आईआईए हापुड के एक प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञान भवन दिल्ली में राष्ट्रीय एम एस एम ई वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उद्यमी भारत में हिस्सा लिया । जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 2000 उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शक्ति लघु व मंझोले उद्योगों से ही मिलेगी । उन्होंने औद्योगिक एसोसिएशन को सरकार से संपर्क बनाने के लिये आह्वान करते हुए नीति निर्धारण में सहयोग करने के लिये कहा। एसोसिएशन को जैम पोर्टल पर एक करोड़ एम एस ई का रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया व बताया कि अब सरकार की लगभग 30% ख़रीदारी जैम पोर्टल से हो रही है । उद्यमियों को बग़ैर डरे डिजिटल व्यपार व पेमेनट करने को कहा। उद्यमियों को लोकल से ग्लोबल उद्यमी बनने को कहा ।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कह कि करोना में 3.5 लाख करोड़ की एमरजेंसी क्रेडिट की वजह से देश में 1.5 करोड़ रोज़गार बचाये गये ।विगत आठ वर्षों में खादी व ग्रामीण उधोगो की बिक्री चार गुना बढ़ कर 5000 करोड़ रू वार्षिक हो गयी है ।
विदेशों में भारतीय मिशन को उन्होंने ट्रेड , टेक्नोलॉजी व टूरिज़म से जोड़ने का कार्य शुरू किया है जिसका फ़ायदा एसोसिएशन को उठाना चाहिये । मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि उद्यमी की हर सिद्धी में ही आत्मनिर्भर भारत की शक्ति है । हापुड से आई आई ए के सीईसी सदस्य अशोक छारिया व एन सी आर प्लानिंग के सदस्य धीरज चुग सोनू भी उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























