हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ स्माल स्कैल इडंस्ट्रीज एसोसिएशन ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 के मानचित्र पर विरोध जताया है।
एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि हापुड़ के स्वर्गआश्रम रोड पर 100 फैक्ट्रियां, जरौठी रोड पर 50 फैक्ट्रियां, पटना मुरादपुर रोड पर 60 फैक्ट्ररियां, बाबूगढ़ से सिम्भावली तक 100 फैक्ट्रियां, पिलखुवा में 100, किठौर रोड पर 40, असौड़ा के पास 50, रामपुर रोड पर 100, नूरपुर बिजली घर के पास 70 तथा दिल्ली रोड पर अर्जुन नगर व अपना घर कालोनी में 50 फैक्ट्रियां है, जो व्यवसायिक कर व व्यवसायिक बिजली आदि का भुगतान कर रही है और भारी राजस्व का केंद्र व प्रदेश सरकार को कर रही है, परंतु एचपीडीए ने महायोजना-2031 में उक्त फैक्ट्रियों को आवासीय दर्शया गया है। एसोसिएशन की मांग है कि सभी फैक्ट्री स्थलों को योजना में व्यवसायिक दर्ज किए जाए। एसोसिएशन 26 जून को एचपीडीए पहुंच कर आपत्ति दर्ज कराएगी। जरुरत पड़ने पर उद्यमी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर उद्यमी सुनील जैन, अमित मित्तल, सरविंदर रस्तोगी, भारत भूषण, स्वपलिन जैन आदि उपस्थित थे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























