हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा जाने के कारण सिचाई, पशुओं के हरा चारा तथा पीने के पानी की परेशानी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जनपद हापुड़ के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी, नवादा, घुघराला, अकड़ोली, हाफिजपुर, हरसिंगपुर आदि के ग्रामीणों ने भूतपूर्व विधायक व रालोद नेता गजराज सिंह को बताया कि इलाके के कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति या तो ठप्प है अथवा आंख मिचौनी कर रही है। विद्युत की अनियमित आपूर्ति होने से पीने के पानी, पशुओं के लिए हरा चारा काटने तथा सिचाई की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने रालोद नेता को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का निर्देश है कि फसलों की सिंचाई आदि के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी, परंतु बिजली का आंख मिचौनी इस भीषण गर्मी में पानी का संकट ग्रामीण इलाकों में पैदा होता जा रहा है। ग्रामीणों को आरोप है कि विद्युत अधिकारी फोन करने पर फोन भी नहीं उठाते है अथवा फोन स्वीचआफ आता है। रालोद नेता गजराज सिंह ने विद्युत अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान की मांग की है।
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225



























