हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ईद उल फितर का त्यौहार मंगलवार को जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रमीण इलाकों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुस्लिम भाइयों ने कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करते हुए ईद की नमाज ईदगाह, मस्जिदों व अपने-अपने घरों में अदा कर देश की खुशहाली की दुआएं मांगी और विश्व में शांति स्थापना की कामना की।
हापुड़ में नगर पालिका परिषद हापुड़ ने ईद पर विशेष सफाई अभियान चलाया तथा बाबूगढ़ में भी नगर पंचायत ने सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी मेधा रुपम ,अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ईद की नमाज सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए और पुलिस बल के साथ जनपद हापुड़ में जगह-जगह पर गश्त कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी। हापुड़, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भावाली, पिलखुवा व धौलाना में मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, व क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, सपा के नेता पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, सपा के अनिल आजाद आदि ने मुस्लिम भाईयों को सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की मुबारक बाद दी।
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749


























