हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज मंगलवार में को ईद- उल- फितर समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खुदा को याद कर आरंभ किया गया। इसके उपरांत छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा कविताएं ,भाषण, नृत्य ,नज़्म ,शायरी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम में स्कूल के किण्डर गार्टन के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया । जिसका छात्र छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया।प्रधानाचार्य पारुल शर्मा ने बच्चों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और निदेशक सुनील कातं आहलुवालिया ने बच्चों को मिठाइयां बांटकर एवं गले से लगाकर ईद की मुबारकबाद दी । विद्यालय अध्यापिका सादिया अंसारी द्वारा रमजान के महत्व को बताते हुए सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मैनेजर एडमिन ब्रजमोहन गुप्ता, नरेश अग्रवाल एवं सभी शिक्षकगण ने ईद की मुबारकबाद दी।
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041
























