हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रमज़ान के समापन की खुशी पर मंगलवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद उल फितर मनाई. जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में बड़ी मस्जिद पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी. पिछले दो साल से कोरोना ग्रहण के चलते मस्जिदों में सीमित संख्या में ही लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंच रहे थे. खुशी के इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी.
धर्मगुरुओं ने सभी से अपील की थी कि कोई भी सड़क पर नमाज ना पड़े. अपने घर, मस्जिद में ही नमाज अदा की जाए. सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच बाबूगढ़ समेत जनपद के विभिन्न इलाकों में नमाज अदा की गई. इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम साहेआलम, अनीश, फहीम, वसीम अब्बासी, बाबूगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर, थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, विपिन कुमार, दारा सिंह आदि उपस्थित रहे. इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया.























