हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित रेलवे पार्क में सोमवार की सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गुड मॉर्निंग ग्रुप के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिला मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के निर्देश पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय योग वैलनेस सेंटर नगर असोड़ा हापुड़ की ओर से योग प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, सहायक अमित कुमार द्वारा रेलवे पार्क में योगाभ्यास कराया गया और योग के महत्व के बारे में सभी को समझाया. गुड मॉर्निंग ग्रुप की ओर से संजय डावर, एडवोकेट सत्येंद्र गौड़, रामनारायण जिंदल, मुकेश अग्रवाल, बॉबी दीवान, अनिल कक्कड़, उत्तर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने योग के लाभों के बारे में जानकारी हासिल की और प्रतिदिन योग करने का फैसला लिया.
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700

































