
पति को छोड़ देवर के झांसे में आई महिला अब बालक के साथ कूड़ा घर में रहने को मजबूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने देवर के झांसे में आ गई और पति को छोड़कर देवर के साथ चली गई। इसके बाद देवर ने उसे छोड़ दिया। महिला अब अपने बच्चों के साथ कूड़ा घर में रहने को मजबूर है।
दरअसल एक महिला अपने देवर के झांसे में आ गई। देवर ने उसे निकाह करने का झांसा दिया जिसके बाद उसने पति को छोड़ दिया। देवर के साथ जाने का फैसला लिया। देवर ने भी कुछ समय बाद महिला को छोड़ दिया जिसके बाद महिला दर-दर की ठोकरे खा रही है जो अपने 5 साल के बच्चे के साथ कूड़ा घर में रहने के लिए विवश है। देवर उसे हसनपुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























