
हापुड़ कांग्रेस ने हड़ताली बैनामा लेखको व वकीलों की मांग का किया समर्थन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड तहसील में चल रहे वकीलों और बैनामा लेखको की बेमियादी हड़ताल का जिला हापुड और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने संयुक्त रूप से अपने टीम के साथ जाकर उनकी मांगो को समर्थन दिया।
जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि केंद्र की बीजेपी सरकार जो आज से 12 साल पहले झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और हर घर रोजगार देने की बात कही थी, आज वह पूरी तरह फेल है। किसान परेशान है, मजदूर परेशान है, छात्र परेशान है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और अब बैनामा लेखक और वकीलों पर भी इन्होंने अपना चाबुक चला दिया है। वर्तमान सरकार ने देश को केवल देश को बेचने का काम किया है, इन लोगों ने रेल बेच दी, सेल बेच दी, भेल बेच दी, बैंकों के निजीकरण की तैयारी कर रहे है. सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है।अब ताजा उदाहरण अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना जिसे पूरा देश शर्मसार है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, दिनेश शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, एजाज अहमद, सुखपाल गौतम, आई सी शर्मा, नरेश भाटी, यशपाल सिंह ढिलोर, अशोक भारतीय आदि उपस्थित थे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























