
सिंभावली: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 10 नामजद लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिखेड़ा के राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी चचेरी बहन सारिका की मृत्यु के बाद गांव में क्रिया कर्म किया था जिसमें ताऊ की लड़की चंचल, प्रेम सिंह, वरुण मीडिया, पुष्पा, संजय, शांति, अनामिका, चिंटू, आशीष राठी, प्रदीप व पुनीत कुमार नाराज हो गए। आरोप है कि गुरुवार की रात आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में राहुल, उसके पिता जितेंद्र, मां मधुबाला व बहन काजल घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















