
नई नवेली दुल्हन ने ससुराल से चुराई नगदी व आभूषण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक युवक को शादी करना भारी पड़ गया। दुल्हन ने छठे दिन अपने ससुराल में मौका देखकर पांच लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपाल, मंजू सैनी और हरिद्वार की सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर बास्का निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी ब्रह्मपाल से हुई थी जिसने उसे शादी कराने का झांसा दिया और एक महिला से मिलवाया। उसने एक महिला से शादी कराई। शादी के बाद महिला ने किसी न किसी बहाने से दूरी बनाए रखी। वही 5 दिन तक घर में रही और परिवार का विश्वास जीत लिया। इसके बाद छठे दिन महिला घर में रखे प्लॉट की बिक्री के करीब 5 लाख रुपए नगद, सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*






















