
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने शुक्रवार को मवेशियों से भरे एक केंटर को पकड़ा है। पुलिस में मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि केंटर में पशु भरे थे जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन इस दौरान घायल हो गए। कुल 40 पशु पुलिस ने बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उसने एक केंटर में ठूस-ठूस कर ले जाए जा रहे हैं पशुओं से भरे केंटर को रोका। वाहन में 40 पशु भरे थे जिन्हें एक के ऊपर एक लाद कर परिवहन किया जा रहा था। जब टीम ने जांच की तो पता चला कि एक पशु की दबकर मौत हो गई थी जबकि तीन पशु इस दौरान घायल हो गए। टीम में चार लोगों को हिरासत में ले लिया जो पूछताछ कर रही है।






















