👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बेटियों के साथ दहेज प्रताड़ना की खबरों का तांता सा लगा है। रविवार को दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई हापुड़ की एक और बेटी की खबर मिली है।
हापुड़ के मौहल्ला चंद्रलोक कालोनी में एक बेटी ने हापुड़ के इंद्रानगर कालोनी के अपने पति व सास के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकद्दमा हापुड़ कोतवाली में दर्ज कराया है। विवाहिता ने पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके ससुरालिए दहेज को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे जब ससुरालियों की प्रताड़ना व उत्पीड़न सहन नहीं हुआ तब विवाहिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद






























