👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्लाट खरीदने चला एक ग्रामीण 29 लाख 85 हजार रुपए खो बैठा। ग्रामीण को न तो प्लाट मिला और न ही रुपए वापिस मिले। पैसे वापिस मांगने पर धमकी मिल रही है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव लुकराड़ा के राजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के ही मुकेश व उसकी पत्नी शशी ने प्लाट बेचने के नाम पर उससे 29 लाख 85 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और प्लाट किसी अन्य को बेच दिया। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो उसे धमकी के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041























