हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से किस तरह मुक्त रहे इस बारे में टिप्स दिए. हापुड़ की बाबूगढ़ छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राइमरी स्कूल इंटर कॉलेज में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान करीब 700 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक देखा और सुना जिससे बच्चों में आत्मविश्वास जागा.
बता दें कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में छात्र हिस्सा ले सकें इसके चलते स्कूल में एलईडी स्क्रीन की विशेष व्यवस्था की गई जिसके माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण छात्रों ने देखा. कार्यक्रम में बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.
बाबूगढ़ में परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्करण कार्यक्रम में हापुड़ नोडल अधिकारी प्राचार्य हुस्ना बानो, प्रभारी प्राचार्य केएम शर्मा, रितु शर्मा आदि उपस्थित रहे.





























