हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफ बाजार में आंध्र प्रदेश पुलिस की छापामारी की खौंफ शुक्रवार को भी दिखाई दिया और आरोपियों की दुकान पर ताले लटके रहे।
बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने हापुड़ पुलिस के सहयोग से सर्राफा बाजार के गंगा मार्किट में गौरव ज्वैलर्स व भाजपा नेता के ठिकाने पर छापा मारा की थी। गौरव ज्वैलर्स के मालिक गौरव वर्मा व जितेंद्र वर्मा गायब हो गए थे। शुक्रवार को भी दुकान पर ताले लटके रहे।
भाजपा नेता ज्वैलर्स व जेवरात गलाने वाले मेहताब को पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली ल गई। भाजपा नेता को तो हापुड़ के भाजपाई लाखों रुपए आंध्र प्रदेश पुलिस को देकर छुड़ा कर ले आए, परंतु खौंफ अभी भी बरकार है।
चैनापुरी का मेहताब वह शख्स है जिसने आंध्र प्रदेश से चोरी सोने व डेढ़ किलो के जेवर को गला कर हापुड़ के गौरव ज्वैलर्स, भाजपा नेता व गोल मार्किट के मेहताब को लेकर मेरठ गई है।
आंध्र प्रदेश पुलिस की निरंत्तर छापामार कार्रवाई से ज्वैलरी व्यापारियों में हड़कंप मचा है। भाजपा नेता द्वारा चोरी के जेवर खरीदने तथा भाजपाइयों द्वारा आंध्र प्रदेश पुलिस को रिश्वत देकर भाजपा नेता को छुड़ाने से भाजपा की छवि को गहरा धक्का लगा है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041






























