हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व जल दिवस पर वन एवं पर्यावरण विभाग तथा लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बृजघाट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वक्ताओं ने स्वच्छ जल की उपलब्धता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सेवक मूलचंद आर्य ने की मुख्य वक्ता पर्यावरणविद एवं लोक भारती के प्रांत संयोजक भारत भूषण गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल दिवस मनाने की शुरुआत 1993 से हुई लेकिन सनातन संस्कृति में लाखों वर्षों से जल की पूजा होती आई है किसी भी शुभ कार्य से पूर्व जल कलश की स्थापना की जाती है तथा जल को देवता के स्थान पर रखा जाता है संपूर्ण विश्व में लगभग 225 करोड़ लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है इसे हम ऐसा भी कह सकते हैं कि 1 माह के लिए संपूर्ण विश्व के व्यक्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है अतः हम सबको जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए जल के बचाने पर एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। वन दरोगा अनुज जोशी ने आह्वान किया कि वह दिन दूर नहीं है जब हम सभी पानी के लिए एक दूसरे से लड़ेंगे क्योंकि दिन प्रतिदिन पानी घटता जा रहा है हम सबको पानी का इतना ही उपयोग करना चाहिए जितने की आवश्यकता है कार्यक्रम अध्यक्ष मूलचंद आर्य ने सभी लोगों को जल की महत्ता बताते हुए कहा कि बिना जल के जीवन संभव नहीं है। जल जंगल और जमीन यह तीनों एक दूसरे के पूरक हैं ।इनमें से किसी भी एक अंग को क्षति पहुंचाई जाएगी तो यह श्रंखला टूट जाएगी जिससे जैवविविधता खतरे में पड़ जाएगी ।इस अवसर पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान डिप्टी रेंजर अरुण कुमार शर्मा भूपेंद्र चौधरी डायरेक्टर विनोद लोधी कर्म राज सिंह कपिल कुमार मोहित कुमार वन दरोगा गौरव गर्ग नर्सरी इंचार्ज दयाचंद आदि उपस्थिति थे।





























