👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहनों से बैटरी उड़ाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चाकू, सात बैटरी, एक आटो तथा 5 हजार रुपए नकद बरामद किए है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत गांव मुरादपुर के राजेश की ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हुई थी। थाना हापुड़ देहात पुलिस तभी से बैटरी चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने गांव मुरादपुर के राहुल, रामभूल व राजेश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात बैटरी, तीन चाकू, पांच हजार रुपए नकद, चोरी में इस्तेमाल आटो बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।





























