👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही एक लोडेड पिकअप कार दिल्ली रोड पर स्थित बालाजी मंदिर से कुछ कदम पहले दो हिस्सों में बंट गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. चालक ने मामले की सूचना मालिक को दी है.
बता दें कि हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर बुधवार की सुबह एक लोडेड पिकअप कार दिल्ली की ओर जा रही थी. जैसे ही वह हापुड़ के आनंद विहार कॉलोनी के पास पहुंची तो पिकअप कार दो हिस्सों में बंट गई जिसमें ड्राइवर का केबिन अलग और लोडेड माल वाला हिस्सा अलग हो गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380





























