👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में राशन डिपुओं के माध्यम से मुफ्त में गेहूं, चावल, तेल आदि लेने वालों की फिर से लाटरी लगने के संकेत मिल रहे हैं जिसका लाभ जनपद हापुड़ के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा, जिसके साथ ही गरीबों का निवाला डकारने वालों की भी मौज आ जाएगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने दिसम्बर से लेकर मार्च माह तक पात्र उपभोक्ताओं को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया है। अब सरकार अपनी इस योजना को निरंतर चालू रखने के लिए मंथन कर रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि मुफ्त राशन वितरण की योजना आगामी लोकसभा चुनाव-2024 तक जारी रहेगी। इस योजना को कई चरणों में लागू किया जाएगा।





























