हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला प्रेमपुरा निवासी 29 वर्षीय रोहित बाटला पुत्र गुलशन बाटला संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की रात लापता हो गया। परिजनों ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि एक महीने पहले रोहित की टॉय शॉप में आग लगी थी जिसके चलते वह काफी तनाव में था और मोबाइल, पर्स सभी कुछ छोड़कर घर से चला गया। परिजनों ने कई जगह फोन किए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर रोहित का बाटला होटल के नाम से एक ढाबा था जहां पिछले वर्ष 13 दिसंबर को लाखों रुपए लगाकर टॉय शॉप की शुरुआत की। 15 फरवरी को दुकान में आग लग गई जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। रोहित फिर से टॉय शॉप की दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था लेकिन कई रुकावटों के चलते वह तनाव में आ गया और मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर छोड़कर चला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit





























