हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने महादेव का गंगा जल से अभिषेक करके भारतीय व सनातन संस्कृति में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की और विश्व में शांति स्थापना की कामना की।
शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और भोर होते ही पूजन सामग्री व गंगाजल के साथ शिवालयों की ओर गए। गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर, झारखंड मंदिर, गांव दत्तियाना के भूतेश्वर महादेव, छपकौली के श्यामेश्वर मंदिर, गांव सबली मंदिर आदि में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने भोले का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए और मंदिरों पर विशेष पुलिस तैनात की गई।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























