👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ के खरखोदा में गुरुवार को दो बाइकों की भिड़ंत में हापुड़ निवासी नूर हसन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी दिलशाद पुत्र तसव्वुर और सादाब पुत्र शहजाद बाइक पर सवार होकर मेरठ की ओर जा रहे थे। वहीं सामने से आ रही एक बाइक पर सन्नी पुत्र सुनील तथा नूर हसन पुत्र साबिर निवासी असौड़ा हापुड़ सवार थे। गांधी सताब्दी स्मारक इंटर कॉलेज के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें 24 वर्षीय नूर हसन की मौत हो गई जबकि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार































