हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होंगे। ऐसे में रणनीति के इस अखाड़े में कई राजनीतिक पहलवान जोर आजमाइश कर रहे हैं और तरह-तरह के दांव चल रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अन्य पार्टियों का दामन थामा है और पार्टियों ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। जैसे सपा का साथ छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले मदन चौहान को बसपा ने गढ़ से टिकट दिया है। कांग्रेस का साथ छोड़कर रालोद का साथ अपनाने वाले गजराज सिंह को गठबंधन ने हापुड़ से मैदान में उतारा है। वहीं धौलाना में बसपा से सपा में आए असलम चौधरी को भी पार्टी ने धौलाना से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही सपा से भाजपा में आए धर्मेश तोमर पर भाजपा ने दांव खेला है। यह चारों ऐसे प्रत्याशी हैं जिन पर जिन्होंने चुनाव के चलते दूसरी पार्टियों का दामन थामा है और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260























