👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंध कॉलेजों की यूजी पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक फरवरी से आयोजित होंगी जो चार मार्च तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। परीक्षाओं में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी, एलएलबी एलएलएम, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस आदि कोर्स शामिल है।
परीक्षा दो पालियों में होंगी जिनमें से एक पाली सुबह 10:00 बजे से सुबह 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक होगी।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949























