हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिन पर दिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार की सुबह तक जिले में कोरोना विस्फोट हुआ और 91 मामले सामने आए। कोरोना के एक दिन में इतने मामले इस वर्ष के सर्वाधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का उपचार शुरु कर दिया है। मरीजों का विवरण इस प्रकार है: शिवगढ़ में एक, अर्जुन नगर हापुड़ में एक, चमरी पिलखुवा में एक, श्रीनगर में सात, शिवपुरी में सात, न्यू शिवपुरी में पांच, गिरधापुरा गढ़ रोड हापुड़ में एक, नेहरु कॉलोनी हापुड़, सकंदरपुर काकोड़ी में एक, शेखपुर में एक, सियाना सिंभावली में एक, सिंभावली शुगर मिल में दो, कुचेसर चौपला सिंभावली पर एक, फ्री गंज रोड हापुड़ में एक, काशीनाथ नगर हापुड़ में एक, देवलोक कॉलोनी हापुड़ में एक, गढ़ी मौहल्ला पिलखुवा में एक, सीएमओ कार्यालय में पांच, नेहरु नगर कॉलोनी मेरठ रोड में एक, शांति विहार में चार, असौड़ा में एक, चंद्रलोक कॉलोनी में तीन, गांव दस्तोई में एक, गांव मंसूरपुर में एक, अशोक कॉलोनी हापुड़ में दो, आदर्शनगर कॉलोनी हापुड़ में दो, न्यू पटेल नगर हापुड़ में एक, एफसीआई कॉलोनी हापुड़ में एक, प्रीत विहार हापुड़ में दो, पिलखुवा में एक, सर्वोदय कॉलोनी हापुड़ में दो, आवास विकास हापुड़ में एक, आदर्श नगर गढ़ में एक, भीमनगर हापुड़ में एक, श्यामपुर मार्ग ददायरा में एक, पूठा हुसैनपुर में एक, गढ़ में एक, उपैड़ा सिंभावली में एक, हापुड़ में एक, भोवापुर सिंभावली में एक, दस्तोई हापुड़ में एक, संजय विहार हापुड़ में एक, कृष्णा नगर हापुड़ में दो, धौलाना में दो, पटेल नगर हापुड़ में एक, रेवती कुंज हापुड़ में एक, माता मौहल्ला में एक, निजामपुर हापुड़ में एक, गढ़ रोड़ हापुड़ पर एक, शास्त्री नगर हापुड़ में एक, चमरी हापुड़ में एक, अन्य एक, चाहकमाल में एक, त्यागी नगर में दो, गंगा विहार हापुड़ मे एक, मधुबन कॉलोनी हापुड़ में एक मरीज मिला है। सभी का उपचार शुरु हो गया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























