👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव भी नहीं हुआ है कि सवर्ण नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद हेतु भाजपा से टिकट की जुगाड़ में लगे हैं जिनमें बनिए का एक बेटा, जो खास सटोरियों में गिना जाता है, इस दौड़ में स्वयं को आगे होने का दावा कर रहा है।
बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन के कार्यकाल का काउंट डाउन शुरु हो चुका है और दिसम्बर-2022 से पहले परिषद के चेयरमैन का चुनाव होना निश्चित है। इस पद हेतु कई दावेदार मैदान में है।
सट्टेबाजी के बल पर करोड़पतियों में स्वयं की गिनती कराने वाले बनिए का एक बेटा चुपचाप रह कर इस दौड़ में स्वयं को शामिल करा चुका है। टिकट की बाजी कौन मार ले जाए, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























