हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद लापरवाही शब्द का ही दूसरा पर्याय है। औरों को कानून और साफ-सफाई का पाठ पढ़ाने वाली नगर पालिका खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ा रही है जिससे लोग बेहद परेशान हैं। नगर पालिका परिषद हापुड़ की गाड़ी खुले में कूड़ा ले जाती है जिसमें से काफी कूड़ा तो सड़क पर गिर जाता और पीछे आ रहे वाहन चालकों की रफ्तार में रोड़ा साबित होता है। कई बार तो पीछे चल रहे बाइक सवार गिरते हुए बचे हैं। लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों को कहां कुछ फर्क पड़ता है। वह तो इस ठंड के मौसम में चाय की चुस्की लेने में व्यस्त है।
नगर पालिका वैसे तो वाहनों के रखरखाव पर काफी पैसा खर्च करती है लेकिन उसके बाद भी उसके डंपर एनजीटी के आदेशों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















