हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत वितरण खंड गढ़मुक्तेश्वर में उर्जा निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हूण व अन्य किसानों को ओटीएस यानी एकमुश्त समाधान योजना के लाभ के बारे में बताया। इस दौरान किसानों से अपील की गई कि किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए जिससे अधिक से अधिक किसान लाभांवित हों।
बता दें किसान, घरेलू और कमर्शियल विद्युत कनेक्शन वाले बकायदारों के लिए सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना निकाली है जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इस दौरान बकायदार किसानों को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। साथ ही अन्य के लिए भी एक विशेष स्कीम निकाली है। उर्जा निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए विशेष अभियान चलाया और उन्हें जागरुक किया।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

























