
👁 45 views Views
अत्यधिक शराब के सेवन के कारण हुई थी कार सवार युवक की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला की सर्विस रोड पर खड़ी मिली कार में युवक की लाश मिलने के मामले में क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि अत्यधिक शराब के सेवन के कारण युवक की मौत हुई थी। मृतक की पहचान बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण पुत्र जोगिंदर के रूप में हुई है। अत्यधिक शराब के सेवन के कारण युवक की मौत होना प्रकाश में आया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















