
जनपद हापुड़ में तैनात निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान “राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल” से सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह चौहान को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में दो लाख का इनामी कुख्यात बदमाश अजय कालिया ढ़ेर हो गया था जिसमें निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान की अहम भूमिका थी। उनके साहस और नेतृत्व की जमकर प्रशंसा हुई। इसके बाद उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया।
जनपद हापुड़ में कई थानों की कमान संभालने के बाद फिलहाल मुनीष प्रताप सिंह साइबर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जिन्हें लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रपति गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















