
👁 8 views Views
गंगा की बहती धारा में निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में भी आस्था के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। मोटर बोट में सवार देशवासियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर गंगा मैया के जयकारों और भारत माता की जय के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। सभी ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
15 अगस्त के अवसर पर जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी बीच तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित गंगा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। गंगा की बहती धारा में तिरंगा यात्रा देख सभी ने जमकर सेल्फी भी ली।



















