
तिरंगा यात्रा में आसपा कांशीराम के हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शिरीष का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हापुड़ में नवीन मंडी से लेकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस गौरवपूर्ण यात्रा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) हापुड़ के विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान जनता ने वीरेंद्र कुमार शिरीष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपार प्यार, सम्मान और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जनता द्वारा उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
जनता के इस अपार स्नेह और सम्मान से अभिभूत वीरेंद्र शिरीष ने कहा कि “जनता का यह प्यार, स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम हमेशा जनता की आवाज और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।” देशभक्ति के जोश और हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को यादगार बना दिया और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




















