👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हापुड़ की हापुड़ नगर इकाई ने भगिनी निवेदिता की जयंती मनाई गई जिसमे हापुड़ नगर के नगर मंत्री आकाश शर्मा ने बताया कि भगिनी निवेदिता एक स्वतंत्रता सेनानी महिला ही नहीं थी बल्कि उन्होंने जनहित व महिला उत्थान के क्षेत्र में बहुत ही अनुकरणीय कार्य किए। इसीलिए इनका इतिहास में नाम बड़े ही गर्व से लिया जाता है। इस दौरान नगर के नगर सह मंत्री तुषार भारद्वाज, नगर सह मंत्री धर्मेंद्र, नगरसह मंत्री प्रियांशु वर्मा, देवांश चौहान, तहसील संयोजक, संजीव कुमार, तहसील सह संयोजक आदित्य कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य विशाल आदि मौजूद थे।
























