
जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया दीपावली मेला 2026
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़। जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के मुख्य प्रांगण में “दीपावली मेला 2K26” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साह, रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे परिसर को दीपोत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल ने मुख्य अतिथि तथा वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल, महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी, डीन फार्मेसी प्रो० अभिनीत चौधरी, डीन इंजीनियरिंग इंजी० सीबा खालिद, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० निधि मलिक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
दीपावली मेले का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए 50 से अधिक फूड एवं गेम्स स्टॉल्स रहे। संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने प्रोफेशनल क्लब, टेक्निकल क्लब, मैनेजमेंट क्लब, ट्रेडिशनल क्लब, मेडिकल क्लब एवं साइंस क्लब के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार, प्रबंधन कौशल एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का समर्पण, अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना प्रशंसनीय है तथा ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को कक्षाओं में प्राप्त ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता तथा प्रबंधन कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि 50 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रभावशाली परिचय दिया है।
सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी क्लबों को अनुशासन एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ने कहा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही विशेष तैयारियाँ की थीं। सभी क्लबों ने अपने-अपने बैनर तले शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें चयनित 21 विद्यार्थियों को लाखों रुपये मूल्य के आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। उपहारों में एलईडी टीवी, वैक्यूम क्लीनर, इडली मेकर, डीजे स्पीकर, कैसरोल, लंच बॉक्स एवं विभिन्न गिफ्ट हैम्पर्स शामिल रहे। लकी ड्रॉ में बी०बी०ए० प्रथम वर्ष के फैज चौधरी ने प्रथम पुरस्कार (एलईडी टीवी), बी०सी०ए० प्रथम वर्ष के आकाश विश्वास ने द्वितीय पुरस्कार तथा बी०कॉम० की छात्रा हर्षिता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार प्राप्त करने पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए प्रबंधन समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूलों की भी व्यवस्था की गई, जिनका छात्र-छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया।
महोत्सव के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों ने डीजे की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। संगीत, उमंग और उल्लास से भरपूर वातावरण ने पूरे आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम ने फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल, वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल तथा समस्त प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल, जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ एवं जे०एम०एस०आई०टी०, गाजियाबाद के अधिकारियों, डीन, प्राचार्यों, चीफ प्रॉक्टर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एंटी-रैगिंग समिति, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, सांस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं समस्त स्टाफ को दीपावली महोत्सव की शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं तथा संस्थान की सकारात्मक, जीवंत एवं समावेशी शैक्षणिक संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























