
पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की दी जानकारी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर तुमरेल स्थित पंचायत घर में पुलिस ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर अपराध और महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
चौपाल के दौरान रजिस्टर नंबर-8 में दर्ज चोरी, लूट और डकैती के अपराधियों का सत्यापन भी किया गया। इसके साथ ही गांव के गणमान्य लोगों से अपील की गई कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री, कच्ची शराब बनाने या बेचने अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
वहीं, आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनाव को लेकर भी ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


























