
27 बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापेमारी,लिए गए नमूने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपर मुख्य सचिव ( कृषि ), उ. प्र. शासन के वर्तमान रबी सीजन में कृषको को बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश व्यापी रेड कार्यवाही के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी हापुड़ के आदेशानुसार राजस्व एवं कृषि विभाग की तहसीलवार गठित टीमों ने बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 एवं बीज ( नियंत्रण) आदेश 1983 के परिपालन में आवश्यक अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर इत्यादि की जाँच की गयी।
27 बीज प्रतिष्ठानों पर की गयी छापेमारी में 25 बीज नमूने संग्रहित किये गए, जिन्हे गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किया जायेगा।
कमियां पाए जाने पर बीज विक्रेताओं को नोटिस दिया गया एवं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























