
जाम में फंसे बाइक सवार का फोन चोरी करने का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठी गेट में मोबाइल चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस चौकी के पास हुई घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जाम में फंसे बाइक सवार को निशाना बनाकर एक व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। हालांकि पता चलते ही पीड़ित ने शोर मचाया। इसके बाद संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब कोठी गेट पर जाम में फंसे एक बाइक सवार की साइड पॉकेट से एक संदिग्ध ने मोबाइल निकाल लिया। जैसे ही उसने भागने का प्रयास किया तो पीड़ित ने शोर मचा दिया। इसके बाद उसे पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























